लुधियाना में हैंडबॉल खिलाड़ी की हुई मौत; स्कूटर से गिरने पर दूसरे वाहन के नीचे आया सिर
लुधियाना में 14-वर्षीय हैंडबाल खिलाड़ी अंशिका की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय वह स्कूटर पर पीछे बैठी हुई थीं और सामने से आ रहे अन्य दोपहिया वाहन से बचने के लिए ब्रेक लगाने पर उनका स्कूटर पलट गया। इसी दौरान बगल से गुज़र रहे ट्रैक्टर-ट्राली के टायर के नीचे उनका सिर आ गया।