जमुई (बिहार) में मंगलवार को एक शादीशुदा महिला ने लोन रिकवरी के लिए घर आने वाले युवक से शादी कर ली। फाइनेंस कंपनी में कार्यरत 22-वर्षीय युवक के अनुसार, वह लोन के रुपए लेने महिला के घर आता-जाता रहता था जिस दौरान दोनों में प्यार हो गया। बकौल महिला, उसके शराबी पति को इस शादी के बारे में पता है।