भारत बायोटेक समूह की कंपनी बायोवेट द्वारा पशुओं में होने वाली लंपी बीमारी के लिए बनाई गई वैक्सीन 'बायोलम्पिवैक्सिन' को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) से मंज़ूरी मिल गई है। बकौल कंपनी, यह दुनिया की पहली वैक्सीन है जो संक्रमित और टीका लगाए गए जानवरों के बीच अंतर करने में मदद करेगी व जल्द ही बाज़ार में उपलब्ध होगी।