सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक शख्स हाथ में लैपटॉप लेकर डांस करता दिख रहा है। कैप्शन में लिखा है, "काम बहुत था...लेकिन ऑफिस में दिवाली पार्टी भी थी।" इसपर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने कहा, "काम करने वाले कहीं भी काम कर लेते हैं।" एक अन्य ने कहा, "मज़दूर अपने औज़ार साथ रखते हैं।"