मैनचेस्टर (यूके) की 21-वर्षीय टैश इवांस ने अपने होठों पर सेमी-परमानेंट टिंट के लिए टैटू बनवाया था। डेढ़ घंटे की प्रक्रिया में उसके होठों में पिगमेंट इंजेक्ट किया गया था। वहीं, टैश को गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हुआ और उसके होंठ गुब्बारे जैसे फूल गए। टैश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।