लिपस्टिक नहीं लगाने की बात न मानने पर चेन्नई के मेयर ऑफिस से महिला मार्शल का हुआ तबादला
चेन्नई नगर निगम की एक महिला मार्शल ने आरोप लगाया है कि आधिकारिक कार्यक्रम में लिपस्टिक नहीं लगाने का निर्देश न मानने पर उसका ट्रांसफर कर दिया गया है। महिला मार्शल ने इस तरह के निर्देश को मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया है। हालांकि मेयर आर प्रिया ने कहा है कि महिला का तबादला लिपस्टिक लगाने पर नहीं किया गया है।