inshorts

लंबी अवधि के लिए बाज़ार से चिंतामुक्त रहें, आगे मिलेंगे निवेश के मौके: ICICI की फंड मैनेजर

साप्ताहिक आधार पर भारतीय बाज़ार के तीसरे हफ्ते में आई गिरावट पर आईसीआईसीआई प्रू एएमसी की फंड मैनेजर प्रियंका खंडेलवाल ने कहा है, "बाज़ार में उतार-चढ़ाव जारी है।" प्रियंका के मुताबिक, "भारतीय निवेशक चिंता न करें, बाज़ार में लंबी अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है।" उन्होंने सेलेक्टिव स्मॉल-मिडकैप और फ्लेक्सीकैप स्कीम में एकमुश्त निवेश की सलाह दी है।