एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि माफी में लंबे और जटिल शब्दों का इस्तेमाल उसे अधिक सच्चा और प्रभावी बनाता है। लोग अधिक ईमानदारी महसूस तब करते हैं जब सामने वाला माफी मांगने में अतिरिक्त मेहनत करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सिर्फ 'सॉरी' कहना काफी नहीं, असली पछतावा तभी दिखता है जब शब्दों और व्यवहार दोनों में बदलाव हो।