लैपटॉप को लंबे समय तक चलाने के लिए सबसे पहले उसे फिज़िकल डैमेज से बचाना ज़रूरी है। इसके अलावा लैपटॉप पर लिक्विड (पानी, चाय, कॉफी आदि) गिरने से बचाएं और गर्म तापमान में लैपटॉप का इस्तेमाल न करें। लैपटॉप की लॉन्ग लाइफ के लिए उसे मालवेयर व वायरस से बचाएं और समय-समय पर सॉफ्टवेयर को अपडेट करते रहें।