inshorts

लंबे समय से सोई हुई भारत की आत्मा फिर से जागी है: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को कहा, "यह वो कालखंड है जिसमें लंबे समय से सोई हुई भारत की आत्मा फिर से जागी है।" उन्होंने कहा, "न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता केवल सैद्धांतिक अवधारणाएं नहीं, जिनका परिचय हमें आधुनिक युग में प्राप्त हुआ हो...ये हमेशा से हमारी सभ्यता व संस्कृति के अंग हैं।"