लीबिया की 2 विरोधी सरकारों के बीच मध्यस्थता कर रहा है पाकिस्तान: रिपोर्ट
'रॉयटर्स' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि लीबिया की दो प्रतिद्वंद्वी सरकारों के बीच पाकिस्तान मध्यस्थता कर रहा है। लीबिया फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त गवर्नमेंट ऑफ नैशनल यूनिटी और लीबियन नैशनल आर्मी समर्थित गवर्नमेंट ऑफ नैशनल स्टेबिलिटी के बीच बंटा हुआ है। बकौल रिपोर्ट, लीबिया में पाकिस्तान की इस भूमिका से अमेरिका पूरी तरह अवगत है।