लीबिया का 99% हिस्सा है रेगिस्तान, नाम मात्र होती है बारिश
अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित देश लीबिया का 99% हिस्सा रेगिस्तान है। इस देश में नाम मात्र या न के बराबर बारिश होती है जिसके चलते यहां का तापमान बहुत ज़्यादा होता है। लीबिया के रेगिस्तानी इलाके को दुनिया के सबसे शुष्क स्थानों में से एक माना जाता है। लीबिया का रेगिस्तान सहारा रेगिस्तान का हिस्सा है।