लीबिया स्थित भारतीय दूतावास की मदद से स्वदेश लौटे बेनगाज़ी में फंसे 18 भारतीय
लीबिया के बेनगाज़ी में फंसे 18 भारतीयों को भारतीय दूतावास की मदद से बुधवार को दिल्ली लाया गया। बकौल रिपोर्ट्स, एक ठेकेदार ने इन लोगों को नौकरी का झांसा देकर दुबई बुलाया था और फिर वहां से इन्हें बिना वीज़ा के लीबिया ले जाया गया। नागरिकों ने ठेकेदार पर मज़दूरी ना देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।