लेबनान के 900 साल पुराने किले पर इज़रायल ने किया कब्ज़ा
इज़रायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में 900 साल पुराने ऐतिहासिक ब्यूफोर्ट किले और आसपास की पहाड़ियों पर कब्ज़ा कर लिया है। इज़रायली अधिकारियों की ओर से रविवार को जारी तस्वीरों और वीडियो में किले पर इज़रायली झंडे लहराते दिखाई दिए। इसे पिछले 26 साल में लेबनान के अंदर इज़रायल की सबसे बड़ी घुसपैठ बताया जा रहा है।