हिज़्बुल्लाह के एक अधिकारी ने बताया है कि लेबनान के मध्य बेरूत में रविवार को इज़रायल द्वारा किए गए हमले में हिज़्बुल्लाह के मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद अफीफ की मौत हो गई। दरअसल, अफीफ की मौत से एक दिन पहले इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर दो फ्लैश बम दागे गए थे जिसके बाद इज़रायल ने यह कार्रवाई की है।