लेबनान ने इज़रायल को दी युद्ध की धमकी, IDF ने दक्षिणी लेबनान में किया बड़ा हमला

लेबनान के प्रधानमंत्री की ओर से इज़रायल को नए युद्ध की धमकी दिए जाने के बाद इज़रायली डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) ने दक्षिणी लेबनान में बड़ा हमला कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, इज़रायल के हमले में दक्षिणी लेबनान में काफी संख्या में लोग मारे गए हैं। इज़रायली सेना ने कई महीनों बाद लेबनान पर बड़ा हमला किया है।