लेबनान में युद्ध की वजह से भयावह हुए हालात, लाखों लोगों ने किया पलायन
लेबनान में हिज़्बुल्लाह व इज़रायल के बीच जारी युद्ध की वजह से हालात भयावह हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिज़्बुल्लाह और इज़रायल की लेबनान में जारी इस लड़ाई से करीब 12 लाख लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है जिनमें 4 लाख बच्चे शामिल हैं। लेबनान में इज़रायली हमलों में 2,300 से अधिक लोग मारे गए हैं।