लेबनान में हमलों में मारे गए हिज़्बुल्लाह के 10 लड़ाके: इज़रायल का दावा
इज़रायली रक्षा बल (IDF) ने कहा है कि हफ्ते के आखिर में दक्षिणी लेबनान में चलाए गए अभियानों में हिज़्बुल्लाह के 10 लड़ाके मारे गए। आईडीएफ के मुताबिक, हमलों में हिज़्बुल्लाह से जुड़े 40 से अधिक ठिकानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। जारी किए गए फुटेज में हमले के बाद आसमान में धुएं के गुबार उठते नज़र आए।