लियोनेल मेसी के एजेंट बनने से पहले उनके पिता जॉर्ज स्टील प्लांट में करते थे काम
लियोनेल मेसी के एजेंट बनने से पहले उनके पिता जॉर्ज मेसी अर्जेंटीना की स्टील कंपनी के प्लांट में काम करते थे। वह केमिकल टेक्नीशियन थे और 12-घंटे की शिफ्ट में क्वॉलिटी कंट्रोल का काम करते थे। जब 13-वर्षीय लियोनेल को बार्सिलोना से खेलने का मौका मिला तो जॉर्ज नौकरी छोड़कर स्पेन चले गए। जॉर्ज का शुक्रवार को निधन हो गया।