inshorts

लियोनल मेसी ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर तोहफे में दी साइन की हुई वर्ल्ड कप जर्सी

अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन पर 2022 फीफा वर्ल्ड कप की साइन की हुई जर्सी भेजी है। मेसी के आगामी भारत टूर का आयोजन कर रहे सतद्रु दत्ता ने बताया कि पीएम मोदी को यह जर्सी 2-3 दिनों में दी जाएगी। मेसी संभवत: 2025 के अंत में पीएम मोदी से मिलेंगे।