लॉरेंस का करीबी गैंगस्टर हैरी बॉक्सर US में गिरफ्तार, कपिल शर्मा और सलमान खान को दी थी धमकी
गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का करीबी व गैंग का सक्रिय गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिकी एजेंसी ने कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया है। वह अमेरिका में रहकर गिरोह की गतिविधियां चलाता था। उसने सलमान खान और कपिल शर्मा समेत बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां दी थीं। उसने रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की ज़िम्मेदारी भी ली थी।