लॉरेंस बिश्नोई गैंग का वॉन्टेड शूटर दिल्ली से अरेस्ट, ₹4 करोड़ की रंगदारी के लिए की थी फायरिंग
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस संग मिलकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के वॉन्टेड 23-वर्षीय शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। गोलू उत्तम नगर (दिल्ली) में छिपकर रह रहा था। 2025 में गैंग ने राजस्थान के एक व्यापारी से ₹4-करोड़ की रंगदारी मांगी थी और इनकार करने पर गोलू ने उसके घर पर फायरिंग की थी।