लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर दिल्ली में हुआ गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस ज़ब्त
दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 21-वर्षीय शार्पशूटर हरीश को गिरफ्तार कर पिस्तौल व 5 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, उन्हें 7-फरवरी को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर अंकित शहरशा का करीबी हरीश अपने साथियों से मिलने आएगा। हरीश ने पूछताछ में बताया कि वह अंकित शहरशा के ज़रिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह में शामिल हुआ था।