लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाब पुलिस स्टेशन को TV स्टूडियो की तरह किया इस्तेमाल: HC
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल में इंटरव्यू मामले में पंजाब पुलिस पर सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा, "पुलिस अधिकारियों ने अपराधी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल करने की इजाज़त दी और इंटरव्यू के लिए स्टूडियो जैसी सुविधा मुहैया कराई, जिससे अपराध का महिमामंडन होता है।" कोर्ट ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।