नॉर्नोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज के CIO शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, लार्जकैप शेयरों का वैल्यूएशन आकर्षक स्तर पर है जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर अभी महंगे हैं। उन्होंने ऑटो कंपोनेंट्स, प्रिसिजन इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर सर्विसेज, इंश्योरेंस, कैपिटल मार्केट्स और बैंकिंग सेक्टर को निवेश के लिए आकर्षक बताया। उनके अनुसार, बाज़ार की तेज़ी कंपनियों की कमाई में बढ़ोतरी पर निर्भर करेगी।