लॉर्ड्स में रोहित शर्मा के ऐतिहासिक शतक पर इमोशनल हुईं पत्नी रितिका
लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के ऐतिहासिक शतक पर उनकी पत्नी रितिका भावुक हो गईं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में रितिका अपने आंसू पोछती नज़र आईं और शतक लगाने के बाद रोहित ने रितिका को फ्लाइंग किस दिया। रोहित ने 138 रन (110 गेंदों में) बनाए।