लालू के अंदाज़ में दिखे तेजस्वी, बिहार में होली गीत गाकर लूटी महफिल; वीडियो आया सामने

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पटना (बिहार) में एक कार्यक्रम के दौरान अपने पिता लालू प्रसाद यादव के अंदाज़ में होली गीत गाया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेजस्वी को 'बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेले होली...' गीत गाते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ मंच पर मौजूद अन्य लोग भी होली के रंग में डूबे नज़र आए।