लालू के जन्मदिन पर राबड़ी आवास पर हुआ लौंडा नाच, राबड़ी ने गायक को दिए हीरे जड़ित कंगन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन पर गुरुवार को उनके आवास पर 'लौंडा नाच' और लोक संगीत का आयोजन हुआ। इस दौरान गायक छोटू छलिया ने तेजस्वी यादव के बेटे (इराज) को लेकर सोहर गाया तो दादी राबड़ी देवी ने खुश होकर अपने दोनों हाथों से हीरे जड़ित कंगन उतारकर उन्हें दे दिए।