लाल किले के पास ब्लास्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री
लाल किले के पास कार में धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। नेताजी सुभाष मार्ग के दोनों कैरिजवेज़ और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्ज़न लागू किए गए हैं। बकौल पुलिस, छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट के बीच के हिस्से पर मंगलवार सुबह 6 बजे से अगली सूचना तक प्रतिबंध लागू रहेंगे।