लाल किला के पास हुए ब्लास्ट के बाद घायलों से मिलने LNJP अस्पताल पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट के बाद गृह मंत्री अमित शाह घायलों से मिलने के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस घटना में अब तक करीब 10 लोगों की मौत हुई है और करीब 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।