लाल किला के पास हुए बम धमाके को लेकर चीन ने जताया दुख; कहा- हम इस घटना से स्तब्ध हैं
दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को कार में हुए धमाके पर चीन ने शोक व्यक्त किया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मंगलवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "हम इस घटना से स्तब्ध हैं।" उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।