inshorts

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाज़ार, सेंसेक्स 330 और निफ्टी 113 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाज़ार कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में आज बीएसई का सेंसेक्स 329.92 अंकों की गिरावट के साथ 76,190.46 अंकों पर बंद हुआ जबकि एनएसई का निफ्टी 113.15 अंक टूटकर 23,092.20 अंकों पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त देखी गई थी।