भारतीय शेयर बाज़ार बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 244.98 अंक टूटकर 83,382.71 पर जबकि निफ्टी 66.70 अंक गिरकर 25,665.60 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.5% से ज़्यादा चढ़ा जबकि PSU बैंक इंडेक्स में 2% से ज़्यादा की तेज़ी आई। वहीं, इस दौरान IT, रियल्टी, ऑटो शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा।