लाल नहीं कभी नीला हुआ करता था मंगल ग्रह! महासागर व नदियों के मिले संकेत
सैटेलाइट डेटा ऐनालिसिस करने वाले वैज्ञानिकों के अनुसार, करीब 3-बिलियन साल पहले मंगल ग्रह पर एक विशाल महासागर था जिसमें नदियां आकर मिलती थीं। मंगल के वाल्स मैरिनेरिस में डेल्टा जैसी संरचनाएं मिली हैं जो उत्तरी गोलार्ध में समुद्र होने का संकेत देती हैं। इससे पता चलता है कि झीलों, नदियों व समुद्र ने इसकी सतह को आकार दिया होगा।