गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वत्स्य ने लाल मिर्च की जगह हरी मिर्च खाने के फायदे बताए हैं। बकौल डॉक्टर, इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, कैप्साइसिन और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि सीमित मात्रा में हरी मिर्च खाना ठीक है लेकिन अधिक सेवन से ऐसिडिटी और सीने में जलन की समस्या हो सकती है।