लीलावती अस्पताल (मुंबई) के कार्यकारी निदेशक परमबीर सिंह ने बताया है कि अस्पताल परिसर में फर्श की खुदाई करने पर काला जादू से जुड़ी कुछ सामग्रियां मिली हैं। उन्होंने कहा, "इंसान की हड्डियों, बाल व चावल से...भरे 8 कलश मिले हैं।" वहीं, अस्पताल के ट्रस्ट ने 17 लोगों के खिलाफ ₹1,250 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।