लिव-इन पार्टनर के तानों से तंग आकर नोएडा में 27 वर्षीय बेरोज़गार इंजीनियर ने की आत्महत्या

नोएडा (यूपी) में एक 27 वर्षीय इंजीनियर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह मानसिक तनाव का सामना कर रहा था क्योंकि उसे नौकरी नहीं मिल रही थी और उसकी लिव-इन पार्टनर इसे लेकर बार-बार ताना मारती थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।