लिव-इन में रहने पर पैरेंट्स को नहीं बताएगी सरकार, उत्तराखंड में UCC नियमों में बदलाव की तैयारी

उत्तराखंड में यूसीसी के तहत सरकार लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रही है। नए प्रस्तावों के अनुसार, सरकार अब 21 वर्ष से कम उम्र के लिव-इन में रहने वाले कपल की जानकारी माता-पिता को नहीं देगी। कोर्ट में दाखिल शपथपत्र में कहा गया कि ये बदलाव नागरिकों की निजता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हैं।