inshorts

लिव इन में रहने वाली महिलाओं के लिए अनिवार्य किया जाए करवा चौथ व्रत: HC में दायर हुई याचिका

विधवाओं, तलाकशुदा और लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत अनिवार्य किए जाने की मांग को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। व्रत ना रखने वाली महिलाओं के लिए दंड के प्रावधान की मांग भी की गई। कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर ₹1,000 का जुर्माना लगाया है।