केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना गलत है, इससे समाज खत्म हो जाएगा।" गडकरी ने कहा, "लिव-इन-रिलेशनशिप में पैदा होने वाले बच्चे कैसे होंगे?, उनका भविष्य कैसा होगा?" गडकरी ने कहा, "समाज को चलाने के कुछ नियम होते हैं और सभी लोगों को उन नियमों का पालन करना चाहिए।"