inshorts

लिव-इन रिलेशनशिप संस्कृति के लिए खतरा, पार्टनर को मिले पत्नी का हक: मद्रास हाईकोर्ट

मद्रास हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप पर अहम टिप्पणी करते हुए इसे भारतीय समाज के लिए 'सांस्कृतिक आघात' बताया है। मदुरै बेंच में जस्टिस एस श्रीमाथी ने कहा कि ऐसे रिश्तों में महिलाओं को पत्नी का दर्जा देकर कानूनी और आर्थिक सुरक्षा मिलनी चाहिए ताकि वे शोषण और मानसिक आघात से सुरक्षित रह सकें।