लावारिस दफना दो, आज चैन से सोऊंगा: एनकाउंटर में मारे गए रेप के आरोपी शहज़ाद के पिता
मेरठ (यूपी) में सोमवार को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए 7-वर्षीय बच्ची से रेप के आरोपी ₹25000 के इनामी बदमाश शहज़ाद उर्फ निक्की के पिता ने कहा है कि वह खुश हैं। उन्होंने कहा, "वह बचपन से ऐसा था...शव नहीं ले जाऊंगा, लावारिस दफना दो। पूरी ज़िंदगी परेशानी में निकल गई...आज मैं चैन से सोऊंगा।"