लाव-लश्कर संग UP के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुआ गुरमीत राम रहीम, करेगा ऑनलाइन सत्संग
सिरसा (हरियाणा) स्थित डेरा आश्रम में 10 दिनों की पेरोल काटने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम शनिवार को लाव-लश्कर के साथ यूपी के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुआ। राम रहीम 28-जनवरी को 30 दिन की परोल पर जेल से बाहर आया था और अब बाकी के 18 दिन बरनावा आश्रम में रहकर ऑनलाइन सत्संग करेगा।