लॉस ऐंजिलिस में रिफाइनरी में आग लगने से दूर तक दिखीं लपटें; वीडियो में दिखा तबाही का मंज़र

लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) में शेवरॉन की एल-सेगुंडो रिफाइनरी में गुरुवार को भीषण आग लग गई। इसके कई वीडियोज़ सामने आए हैं जिसमें आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दीं। लॉस ऐंजिलिस काउंटी की सुपरवाइज़र के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है और आग रिफाइनरी के सिर्फ एक हिस्से में लगी थी जिससे ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ है।