inshorts

लिस्ट-A क्रिकेट में विराट कोहली ने पूरे किए 16,000 रन, सचिन के बाद बने दूसरे भारतीय

विराट कोहली ने बुधवार को लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 16,000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया। उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच में 1 रन बनाने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की। वह भारत की ओर से इस कीर्तिमान को छूने वाले सचिन तेंदुलकर (21,999) के बाद सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।