लेस्बियन कपल ने पैरेंट्स बनने की चाहत में किया 5 वर्षीय बच्ची का अपहरण, बॉम्बे HC ने दी ज़मानत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 5 वर्षीय बच्ची का अपहरण करने के आरोपी लेस्बियन कपल को ज़मानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि कपल ने पैरेंट्स बनने की इच्छा पूरी करने के लिए यह अपराध किया था। कोर्ट ने आगे कहा कि दोनों महिलाएं एलजीबीटीक्यू+ समुदाय से हैं और दोनों करीब 8 महीने तक जेल में रह चुकी हैं।