लॉस से मुनाफे में आई रिलायंस पावर, कमाया ₹87 करोड़ का नेट प्रॉफिट; 3% तक गिरे शेयर

रिलायंस पावर ने जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में ₹87 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है जबकि रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.2% बढ़कर ₹2,067 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने ₹352 करोड़ का लॉस दर्ज किया था। इन नतीजों के बावजूद कंपनी के शेयर मंगलवार को 3% तक गिरकर ₹39.92/शेयर के इंट्रा-डे लो पर पहुंच गए।

Load More