लोहे पर लग जाता है ज़ंग, लेकिन स्टील पर क्यों नहीं लगता? जानिए कारण

लोहे से बने सामान नमी के संपर्क में आने के बाद ऑक्सीजन से प्रतिक्रिया कर आयरन ऑक्साइड बनाते हैं जिसे ज़ंग कहते हैं। आम लोहे से इतर स्टेनलेस स्टील में 62-75% लोहा, 1% कार्बन और 10.5% क्रोमियम और कुछ हिस्सा निकल होता है। स्टेनलेस स्टील पर मौजूद क्रोमियम की परत इसमें ज़ंग नहीं लगने देती है।