लेह एपेक्स बॉडी के केंद्र के साथ बातचीत का बहिष्कार करने पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) द्वारा बातचीत का बहिष्कार करने पर केंद्र सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सरकार हमेशा किसी भी समय एलएबी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीएल) के साथ बातचीत के लिए तैयार है। मंत्रालय ने आगे कहा कि लगातार संवाद से सकारात्मक और संतोषजनक नतीजे हासिल किए जा सकते हैं।