लाहौर (पाकिस्तान) एयरपोर्ट पर गुरुवार को पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस (पीआईए) की एक फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान एक पहिया गायब दिखा जिसके बावजूद फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई। पीआईए के एक अधिकारी के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान पता चला कि मुख्य लैंडिंग गियर (पीछे) पर लगे 6 पहियों में से एक पहिया गायब था। बकौल अधिकारी, सभी यात्री सुरक्षित हैं।